रायसेन जिले के गैरतगंज थाना प्रभारी संजय दुबे ने सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली…जसके बाद घायल अवस्था में अस्पताल ले जाते हुए उनकी मौत हो गई…संजय दुबे गैरत गंज के नन्दनी नगर में किराए से रहते थे ..और बीते एक साल से गैरतगंज थाने में पदस्थ थे…बताया जाता है कि वो कुछ दिन के लिए छुट्टी पर थे और फिर छुट्टी से लौटने के बाद कुछ परेशान रहा करते थे…जिस वक्त उन्होने ये कदम उठाया उस वक्त घर पर वो और उनकी पत्नी दोनों मौजूद थे।