सफाई कर्मी के रिटायरमेंट फंड निकालने मांगी रिश्वत, 20 हजार रूपए घूस लेते धरे गए दो निगम कर्मी
सफाई कर्मी के रिटायरमेंट फंड निकालने मांगी रिश्वत, 20 हजार रूपए घूस लेते धरे गए दो निगम कर्मी
जबलपुर। प्रदेश में रिश्वतखोर अधिकारी, कर्मचारियों के खिलाफ लोकायुक्त की कार्रवाई जारी है। नगर निगम के लिपिक लता नामदेव और पेंशन विभाग के प्रभारी राकेश पांडेय को रिटायर्मेंट फंड के भुगतान के लिए रिश्वत मांगते दोनों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है । (jabalpur news)
पढ़ें- विशालकाय अजगर ने लोमड़ी का किया शिकार, निगलने की कोशिश नाकाम… वीडियो वायरल
दोनों रिटायर महिला सफाई कर्मचारी श्यामा मेहतो के बेटे से पांच लाख रिटायर्मेंट फंड के एवज में 40 हजार रूपए की रिश्वत की मांग की थी। शिकायत पर टीम ने दोनों को पकड़ने का जाल बिछाया। पहली किश्त के रूप में 20 हजार रूपए देने की बात हुई। तय जगह पर रकम लेकर कर्मचारी का बेटा पहुंचा। टीम पहले से इनपर नजर बनाए रखी है। रकम जैसे ही दी गई टीम आ धमकी। दोनों को लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथों पकड़ लिया।
पढ़ें- मौसम विभाग का बारिश को लेकर अलर्ट, प्रदेश में अगले 48 घंटे में इन 1…
बच्चा चोर के शक में बाबा की पिटाई (jabalpur safai karmachari news)

Facebook


