प्रोफेसर्स को देशद्रोही कहने पर कॉलेज ने छात्रा आसमा को एक साल के लिए निष्कासित किया

Ads

प्रोफेसर्स को देशद्रोही कहने पर कॉलेज ने छात्रा आसमा को एक साल के लिए निष्कासित किया

  •  
  • Publish Date - March 23, 2018 / 04:36 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:09 PM IST

एमवीएम कालेज में बीएससी थर्ड सेमेस्टर की छात्रा आसमा खान को कॉलेज प्रबंधन ने सोशल मीडिया पर कॉलेज के प्रोफेसर्स को देशद्रोही कहे जाने पर एक साल के लिए निष्काषित कर दिया.

ये भी पढ़ें- छग की एक राज्यसभा सीट के लिए वोटिंग, सरोज पांडेय और लेखराम साहू आमने-सामने

छात्रा भगत क्रांति दल से जुड़ी हुई है और शहीद भगत सिंह की पुण्य तिथि के कार्यक्रम को लेकर इस दल का एबीवीपी से विवाद हुआ था. निष्काषित छात्रा ने प्रबंधन पर बीजेपी के दबाब में कार्यवाही का आरोप लगाया है.

 

क्योंकि प्रबंधन ने छात्रा से बिना किसी पूछताछ या फिर कारण बताओ नोटिस के यह कार्यवाही की है. विवाद 23 मार्च को शहीद भगत सिंह की पुण्यतिथि पर होने वाले कार्यक्रम को लेकर हुआ था. कॉलेज के दो छात्र संगठनों ने इस पुण्यतिथि पर कार्यक्रम को लेकर कॉलेज सभागार में कार्यक्रम आयोजित करने की मांग की.

ये भी पढ़ें- प्रदेश के 9 सिविल अस्पतालों को पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल पर चलाने का फैसला

लेकिन कालेज प्रबंधन ने सभागार देने से इंकार कर दिया. जिसके बाद लगातार विवाद गहराता चला गया. मंगलवार को आसमा की फेसबुक आईडी से पोस्ट वायरल हुई जिसमें एमवीएम कालेज के प्रोफेर्सर्स को देशद्रोही बताया गया. बस पोस्ट के कुछ देर बाद ही कालेज प्रबंधन ने बड़ा फैसला लिया और आसमा को एक साल के लिए निष्काषित कर दिया.

 

 

वेब डेस्क, IBC24