बच्चे भूखे, मिड डे मिल के पैसों से अधिकारी भर रहे अपना पेट

Ads

बच्चे भूखे, मिड डे मिल के पैसों से अधिकारी भर रहे अपना पेट

  •  
  • Publish Date - August 17, 2017 / 02:41 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:13 PM IST

 

पन्ना में भ्रष्ट अधिकारियों की वजह से  बच्चों को मिड डे मील भी नहीं मिल पा रहा है,,,गरीब बच्चे स्कूल में आकर पढ़ें इसके लिये मध्यान्ह भोजन की व्यवस्था की गयी थी…लेकिन पन्ना के ग्राम पंचायत देवरी गढ़ी के शासकीय स्कूल में मिड डे मील के नाम पर सिर्फ मजाक ही हो रहा है,,,जिस संस्था को मिड डे मील की जिम्मेदारी दी गयी है वो व्यवस्था संभाल पाने में पूरी तरह फेल साबित हुई है।

कई सालों से शिकायत हो रही है इसके बावजूद भी भ्रष्ट अधिकारियों की मिलीभगत से कोई कार्रवाई नहीं हो पाती है…स्कूल में रोज सभी बच्चों को खाना भी नहीं मिल पाता है,,,सभी बच्चों के लिये स्कूल में थाली की भी व्यवस्था नहीं है,,,जिन बच्चों को खाना नहीं मिलता है वो दूसरे का खाना देखकर ही संतोष कर लेते हैं,,,स्कूल में बच्चों को इतना कम खाना मिलता है जैसे मंदिर में प्रसाद मिलता है,,,10 सालो से समूह का संचालक ऐसी ही मनमानी कर रहा है लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही है।