छत्तीसगढ़ में लोक सुराज अभियान 2017 का समापन

छत्तीसगढ़ में लोक सुराज अभियान 2017 का समापन

छत्तीसगढ़ में  लोक सुराज अभियान 2017 का समापन
Modified Date: November 29, 2022 / 07:47 pm IST
Published Date: May 20, 2017 7:05 am IST

 

 

रायपुरः छत्तीसगढ़ में 84 दिनों से जारी लोक सुराज अभियान 2017 का शनिवार को समापन हो गया. CM रमन सिंह प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अभियान की पूरी जानकारी दी. सीएम ने बताया 26 से 28 फरवरी तक अभियान का पहला चरण चला इस दौरान पहले चरण में लोगों से आवेदन लिए गए. वहीं 1 से 31 मार्च तक चला दूसरा चरण शुरू हुआ दूसरे चरण में आवेदनों का किया निराकरण. तीसरा चरण 3 अप्रैल से 20 मई तक चला और तीसरे चरण में आयोजित किए गए समाधान शिविर. 17 हजार से ज्यादा गांवों में पहुंचा सुराज दल. 28 लाख 54 हजार 792 आवेदन मिले.  लोक सुराज अभियान के दौरान 187 घोषणाएं की गई, 300  से ज्यादा अधिकारियों को नोटिस दिया गया. अभियान के दौरान 185 संगठनों से मुलाकात की गई. सीएम ने मीडिया का भी धन्यवाद किया


लेखक के बारे में