उत्तरकाशी में बस हादसे के मृतकों के शव को विशेष विमान से इंदौर लाया गया
उत्तरकाशी में बस हादसे के मृतकों के शव को विशेष विमान से इंदौर लाया गया
उत्तराखंड के उत्तरकाशी में हुए बस हादसे में जान गंवाने वाले मृतकों के शव को एयर इंडिया के विशेष विमान से इंदौर लाया गया। मृतकों को श्रद्धांजलि देने ब्ड शिवराज सिंह चैहान भी एयरपोर्ट पहुंचे। 5 घायलों को भी इंदौर लाया गया है जिन्हें डल् अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। शवों को एंबुलेंस के जरिए सभी गृहग्राम रवाना किए जाएंगे। बता दें कि उत्तराखंड के उत्तरकाशी के नालूपानी के पास मंगलवार शाम तीर्थ यात्रियों से भरी एक बस खाई में गिर गई थी… इस हादसे में 24 यात्रियों की मौत हो गई.. वहीं 6 लोग घायल हुए… मृतकों में 22 लोग इंदौर और आसपास के है… सीएम शिवराज ने हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए के मुआवजे का ऐलान किया है… सरकार ने घायलों के इलाज का पूरा खर्च उठाने की भी बात कही है।

Facebook


