डाॅक्टर मौजूद लेकिन सुरक्षाकर्मी लगा रहा मरीज को टांके

Ads

डाॅक्टर मौजूद लेकिन सुरक्षाकर्मी लगा रहा मरीज को टांके

  •  
  • Publish Date - August 2, 2017 / 01:52 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:08 PM IST

 

मध्यप्रदेश में लाख कोशिशों के बाद भी सरकारी अस्पतालों में इलाज की स्थिति नहीं सुधर पा रही है…एक बार फिर छिंदवाड़ा के जिला अस्पताल से जो तस्वीर सामने आई है…उसने स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोल दी है…तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि किस तरह जिला अस्पताल में डॉक्टरों की उपस्थिति के बाद भी एक मरीज को सुरक्षाकर्मी टांका लगा रहा है….दरअसल जिला अस्पताल में सड़क दुर्घटना में घायल वयक्ति को लाया गया जिसे गंभीर चोट लगी थी…इस घायल व्यक्ति को ऑपरेशन थियेटर में ले जाया गया..और इसके बाद डाक्टरों की जगह सुरक्षाकर्मी ने ही इसका उपचार शुरू कर दिया…इस तस्वीर ने एक बार फिर सरकारी अस्पतालों की सच्चाई सामनें ला दी है।