परीक्षा में खुले आम चल रही थी नकल तहसीलदार पहुंचे तो हाथ जोड़ते नजर आए शिक्षक
परीक्षा में खुले आम चल रही थी नकल तहसीलदार पहुंचे तो हाथ जोड़ते नजर आए शिक्षक
सागर के भोज मुक्त विश्वविद्यालय के गौरझामर परीक्षा केंद्र शासकीय हाई स्कूल में चल रही परीक्षा के दैरान तहसीलदार ने पुलिस के साथ छापा मारा… छापे के दौरान छात्र खुले आम नकल करते पकडे गए..तहसीलदार और प्रशासनिक अमले ने जब तलाशी ली तो परीक्षार्थियों के पास से नकल के सारे साजो सामान मिले…
इस छापे से स्कूल प्रशासन में हड़कंप मच गया और ड्यूटी पर तैनात शिक्षक तहसीलदार के सामने हाथ जोड़े नजर आये… तहसीलदार विनय रिछारिया ने कहा की इस छापे की कार्यवाही की जानकारी सागर कलेक्टर को दी जाएगी… और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ दंडात्मक कार्यवाही हेतु प्रतिवेदन दिया जायेगा…दूसरी तरफ केंद्र अध्यक्ष बीएस लोधी खुद को बेकसूर बताते हुए परीक्षार्थियों पर ही दोष मढ़ते नजर आये।

Facebook


