बालाघाट पटाखा फैक्ट्री धमाके की मजिस्ट्रियल जांच के लिए मौके पर पहुंचा दल

Ads

बालाघाट पटाखा फैक्ट्री धमाके की मजिस्ट्रियल जांच के लिए मौके पर पहुंचा दल

  •  
  • Publish Date - June 11, 2017 / 11:47 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:18 PM IST

 

बालाघाट के खैरी पटाखा फैक्ट्री में हुए हादसे के बाद प्रदेश सरकार इस घटना की मजिस्ट्रियल जांच करा रही है… इधर हादसे के बाद भोपाल और आगरा से आए विस्फोटक नियंत्रक दल ने मौके पर पहंचकर घटनास्थल की ग्राफिकल मैपिंग की…अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया और जमीन मापने के साथ ही मौके से सैंपल भी जब्त किए हैं… इधर पटाखा फैक्ट्री में अंडरग्राउंड केबल मिलने के बाद इसे धमाके की एक वजह माना जा रहा है.. अधिकारी इसे धमाके की एक वजह मानकर जांच कर रहे हैं…

दरअसल खैरी पटाखा फैक्ट्री के संचालक ने पंप के लिए अस्थाई बिजली कनेक्शन ले रखा था… अंडरग्राउंड केबल बारुद के ढेर के पास से ही दीवार से गुजरी थी…अनुमान है कि ओपन वायर में स्पार्किंग के दौरान चिंगारी बारूद के संपर्क में सुलग उठी और आग पर काबू पाने से पहले ही जोरदार धमाका हो गया..जांच में बारूद मिक्स करने का कमरा और निर्माण स्थल भी एक ही जगह पर पाया गया है… प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि एक्सपर्ट टीम की रिपोर्ट ही मजिस्ट्रियल जांच का आधार बनेगी