महाराष्ट्र में कोविड-19 के 5,369 नए मामले आए; मृतकों की संख्या 44,000 के पार हुई

Ads

महाराष्ट्र में कोविड-19 के 5,369 नए मामले आए; मृतकों की संख्या 44,000 के पार हुई

  •  
  • Publish Date - November 1, 2020 / 02:48 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:50 PM IST

मुंबई, एक नवंबर (भाषा) महाराष्ट्र में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 5,369 नए मामले सामने आए, जिससे राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 16,83,775 तक पहुंच गए। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

विभाग ने बताया कि संक्रमण के कारण 113 और मरीजों की मौत होने से राज्य में मृतकों की संख्या 44,000 के पार पहुंच गई। राज्य में अब मृतकों की संख्या 44,024 है।

विभाग ने एक बयान में कहा कि दिन के दौरान कुल 3,726 मरीज ठीक हुए, जिससे उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,25,109 रह गई।

राज्य में अब ठीक हो चुके मरीजों की संख्या 15,14,079 तक पहुंच गई है।

अब तक राज्य भर में 90,24,871 लोगों की जांच हो चुकी है।

भाषा कृष्ण नरेश

नरेश