कोरिया जिले के इन लोगों ने कोरोना मरीजों के साथ किया था सफर, प्रशासन ने 47 लोगों को किया क्वारंटाइन

कोरिया जिले के इन लोगों ने कोरोना मरीजों के साथ किया था सफर, प्रशासन ने 47 लोगों को किया क्वारंटाइन

कोरिया जिले के इन लोगों ने कोरोना मरीजों के साथ किया था सफर, प्रशासन ने 47 लोगों को किया क्वारंटाइन
Modified Date: November 29, 2022 / 08:15 pm IST
Published Date: April 29, 2020 3:25 pm IST

कोरिया। मध्यप्रदेश के शहडोल में दो कोरोना पॉजिटिव के मामले सामने आए हैं । इन पॉजीटिव लोगों के साथ छतीसगढ़ के कोरिया जिले के कुंवारपुर इलाके के लोगों ने भी एक गाड़ी में सफर किया था। इसकी जानकारी सामने आने के बाद कोरिया जिले की भी चिंता बढ़ गई । स्तिथि गम्भीर न हो जाये इसे लेकर इलाके के विधायक गुलाब कमरो कलेक्टर डोमन सिंह एसपी चंद्रमोहन सिंह ने कुंवारपुर इलाके का दौरा किया।

ये भी पढ़ें: सीएम भूपेश बघेल का निर्देश, कहा- नहर लाईनिंग और सिंचाई योजना के मिट्टी के काम मनरेगा से कराएं

प्रशासन ने यहां एक सूची तैयार की जिसके बाद शहडोल के पॉजिटिव मरीजों के साथ सफर करने वाले चार लोगों के साथ उनके परिवार के सभी मेम्बरों को एहतियात के तौर पर क्वारंनटाइन किया गया है। सैंतीस लोगों की सूची बनाकर प्रशासन ने सभी को जनकपुर ले जाकर क्वारंनटाइन किया है । इसके अलावा प्रशासन ने कुंवारपुर और उससे लगे कोइलरा कतलेड़ी मातमोर आदि गांवों की सीमाओं को पूरी तरह सील कर दिया है। इन गांवों में किसी को भी घर से निकलने की अनुमति नही है । जरूरी सामान होम डिलेवरी के द्वारा इनके घर तक दिए जाएंगे। प्रशासन ने एमपी के शहडोल जिले से लगे इन गांवों में अतिरिक्त पुलिस बल लगा दिया है ।

ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ की कई महिला खिलाड़ी लॉकडाउन की वजह से तमिलनाडु में फंसे, …

भरतपुर सोनहत के विधायक गुलाब कमरो ने शहडोल जिले की सीमा से लगे कई गांवों का दौरा किया और अधिकारियों को भी आवश्यक चर्चा की। प्रशासन भी इन इलाकों में नजर बनाए हुए है और क्वारनंटाइन किये गए लोगों की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही किये जाने की बात कह रहा है। कोरिया जिले के भरतपुर ब्लाक के लोगों का व्यापार और आवागमन शहडोल जिले से ज्यादा होता है ऐसे में बिना अनुमति के जाने पर रोक लगा दी गई है। भरतपुर सोनहत के विधायक गुलाब कमरो ने लोगों से संकट की इस घड़ी में सहयोग करने की बात कहते हुए लॉक डाउन का पालन गम्भीरता से करने की बात कही है।

ये भी पढ़ें: स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, MP में 2500 पार पहुंचा…


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com