रायपुर में आयोजित हुआ थर्ड जेंडर मेला

रायपुर में आयोजित हुआ थर्ड जेंडर मेला

रायपुर में आयोजित हुआ थर्ड जेंडर मेला
Modified Date: November 29, 2022 / 08:27 pm IST
Published Date: January 17, 2018 1:43 pm IST

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज जिला स्तरीय थर्ड जेंडर मेले का आयोजन टाऊन हॉल में किया गया जिसमे आमंत्रित अतिथियों में महिला बाल विकास  विभाग की मंत्री रामशिला साहू ,सचिव आर प्रशंन्ना उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में थर्ड जेंडर समुदाय के लोगों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

 

इस अवसर पर समुदाय को ऊपर उठने और हतोत्साहित न होने की शिक्षा दी गयी। थर्ड जेंडर समुदाय का प्रतिनिधित्व कर रही विद्या राजपूत ने बताया कि इस मेले का आयोजन मुख्य तौर पर तृतीय लिंग समुदाय के लोगो के उत्थान एवं  पुनर्वास पर चर्चा के लिए आयोजित  किया गया था। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगीत से की गयी तत पश्चात सभी का परिचय और समस्या पर बात की गयी। 

IBC24 WEB TEAM


लेखक के बारे में