मां के आंचल से चली गई इस मासूम की जान
मां के आंचल से चली गई इस मासूम की जान
भोपाल के अशोका गार्डन इलाके में मां आंचल से बने झूले में झूलते वक्त 11 साल के बच्चे की मौत हो गई…साहिल नाम के बच्चे की गर्दन झूले में फंस गई जिससे ये दर्दनाक हादसा हो गया…दरअसल 5वीं क्लास में पढ़ने वाला साहिल पंवार घर में ही खेल रहा था…. साहिल की मां ने उसकी 2 साल की छोटी बहन के लिए कमरे में एक झूला तैयार किया था,,, जिसमें छोटी बहन अक्सर झूलते झूलते सो जाती थी…. साहिल इसी झूले से खेलने लगा…. मां घर के दरवाजे पर तो थी लेकिन तेज हवा से घर का दरवाजा बंद हो गया…. मां ने जब दरवाजा खोला तो साहिल को झूले के फंदे में फंसा हुआ पाया… प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक साहिल के मुंह से झाग निकल रहा था और गला काला पड़ चुका था…. आनन फानन में साहिल को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Facebook


