दुनिया में सबसे ज्यादा सर्च किया गया यह भारतीय खिलाड़ी, धोनी भी छूटे पीछे

दुनिया में सबसे ज्यादा सर्च किया गया यह भारतीय खिलाड़ी, धोनी भी छूटे पीछे

दुनिया में सबसे ज्यादा सर्च किया गया यह भारतीय खिलाड़ी, धोनी भी छूटे पीछे
Modified Date: November 29, 2022 / 08:41 pm IST
Published Date: November 5, 2019 6:39 am IST

नई दिल्ली। डिजिटल मार्केटिंग प्लेटफार्म सेमरश की रिपोर्ट के मुताबिक वैश्विक स्तर पर सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले खिलाड़ियों में पहले तीन स्थानों पर लगातार दूसरे साल तीन भारतीय खिलाड़ियों का जलवा रहा है। सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले खिलाड़ियों में विराट कोहली नंबर-1 पर बने हुए हैं।

यह भी पढ़ें — India vs Bangladesh: पहले टी20 मैच में भारत से पहली बार जीता बांग्लादेश, 3 गे…

बता दें कि भारतीय कप्तान विराट कोहली दिन ब दिन और ज्यादा प्रसिद्ध होते जा रहे हैं। खास बात यह कि यह सर्च 2018 के मुकाबले 2019 में डेढ़ गुना बढ़ गया। पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी दूसरे और रोहित शर्मा तीसरे नंबर पर हैं। सर्च किए गए परिणामों के अनुसार, 2019 में जनवरी से लेकर सितंबर तक कोहली एक महीने में औसतन 20 लाख बार सर्च किए गए हैं। वहीं, धोनी और रोहित एक महीने में औसतन 10 लाख बार सर्च किए गए हैं।

यह भी पढ़ें — भारत- बांग्लादेश के बीच टी-20 सीरीज का पहला मैच आज, अरुण जेटली स्टे…

इस बीच, खिलाड़ियों के अलावा भारतीय टीम भी 2019 में सबसे ज्यादा बार सर्च की गई है। 2018 में इंग्लैंड सबसे ज्यादा बार सर्च की गई थी। वेस्टइंडीज की टीम दोनों ही साल में तीसरे नंबर पर रही। विराट कोहली बांग्लादेश के खिलाफ मौजूदा क्रिकेट सीरीज में भारतीय टीम में शामिल नहीं हैं। उन्हें लगातार 10 महीने खेलने के बाद आराम दिया गया है। विराट की गैरमौजूदगी में रोहित शर्मा टीम की कप्तानी संभाल रहे हैं।

यह भी पढ़ें — बीसीसीआई ने दो क्रिकेटरों पर लगाया दो साल का बैन, उम्र गलत बताने पर…


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com