माना विमानतल के गार्डन में सदिंग्ध सामान, पुलिस-बम स्क्वॉड की जांच, देखिए तस्वीरें

माना विमानतल के गार्डन में सदिंग्ध सामान, पुलिस-बम स्क्वॉड की जांच, देखिए तस्वीरें

माना विमानतल के गार्डन में सदिंग्ध सामान, पुलिस-बम स्क्वॉड की जांच, देखिए तस्वीरें
Modified Date: November 29, 2022 / 08:27 pm IST
Published Date: April 8, 2018 6:28 am IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल में संदिग्ध सामान मिला है। बताया जा रहा है कि हवाई अड्डे के सामने गार्डन में संदिग्ध बोरी से हडकंप मच गया है। आशंका जताई जा रही है कि बोरी में लाश या कोई अन्य संवेदनशील सामान हो सकता है। सूचना मिलने पर माना पुलिस और बीडीएस का दल मौके पर पहुंच गया है। 

ये भी पढ़े – ग्रामीणों से मिलने पहुंचे कलेक्टर बैलगाड़ी में

माना विमानतल में रविवार की सुबह बाकी दिनों की तरह सब कुछ सामान्य था, लेकिन गार्डन में संदिग्ध सामान की सूचना पर सनसनी फैल गई। हालांकि यात्रियों की आवाजाही हो रही है, लेकिन एतिहात के तौर पर एयरपोर्ट के सुरक्षा कर्मियों ने आसपास के इलाके को घेर लिया है और वहां पार्किंग में रखी गाड़ियों को हटाया जा रहा है। पुलिस और बम स्क्वॉड को भी सूचना दे दी गई है। फिलहाल वहां जांच पड़ताल की जा रही है। एयरपोर्ट लगातार वीआईपी मूवमेंट के साथ यात्रियों का आना जाना लगा रहता है। नया रायपुर भी इसे लगा हुआ है, जहां राज्य सरकार का सचिवालय से लेकर तमाम विभाग के कार्यालय हैं। हालांकि रविवार का दिन होने के कारण आवाजाही कम है, लेकिन यहां तत्काल सुरक्षा के उपाय किए जा रहे हैं।

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में