कांग्रेस नेता का धमकी भरा ऑडियो वायरल, 11 दिसंबर के बाद देख लेने की धमकी.. सुनिए पूरी बातचीत

कांग्रेस नेता का धमकी भरा ऑडियो वायरल, 11 दिसंबर के बाद देख लेने की धमकी.. सुनिए पूरी बातचीत

कांग्रेस नेता का धमकी भरा ऑडियो वायरल, 11 दिसंबर के बाद देख लेने की धमकी.. सुनिए पूरी बातचीत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:18 pm IST
Published Date: December 5, 2018 11:43 am IST

कांकेर। कांकेर जिले के कांग्रेस जिला अध्यक्ष भुनेश्वर नागराज का एक ऑडियो वायरल रहा है। ऑडियो में चारामा के एक व्यापारी को 11 दिसंबर के बाद बाद देख लेने की धमकी दी गई है। व्यापारी की शिकायत पर चारामा पुलिस ने शिकायत दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष की माने तो आरोप निराधर है और उनकी छवि खराब करने की कोशिश की गई है।

सुने-

दरअसल मामला कोरर चौक स्थित कॉन्प्लेक्स के शौचालय में ताला जड़ने से जुड़ा है। व्यापारियों का आरोप है कि नगर पंचायत ने कॉम्प्लेक्स में शौचालय नहीं बनाया जिससे के चलते व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। लिहाजा व्यापारियों ने एकजुट होकर शौचालय निर्माण का ठाना और उसके लिए काम भी जारी था।

व्यापारी के मुताबिक कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने तीन जुलाई को शौचालय का काम बंद करा दिया। जिलाध्यक्ष के साथ फोन पर बात बढ़ी तो तैश में आकर 11 दिसंबर के बाद देख लेने की धमकी दे डाली। व्यापारी ने ये सारी बातें फोन पर रिकॉर्ड हो गई जो अब वायरल हो रहा है। हालांक कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने धमकी देने वाली बात को बेबुनियाद बताया है। भुवनेश्वर नागराज की माने तो नगर पंचायत ने शौचालय में ताला जड़ा है।


लेखक के बारे में