महाराष्ट्र के नागपुर में बिजली गिरने से तीन की मौत

महाराष्ट्र के नागपुर में बिजली गिरने से तीन की मौत

महाराष्ट्र के नागपुर में बिजली गिरने से तीन की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:13 pm IST
Published Date: July 6, 2021 7:32 pm IST

नागपुर, छह जुलाई (भाषा) महाराष्ट्र के नागपुर जिले के रामटेक तहसील के चोरखुमारी गांव में मंगलवार शाम को बिजली गिरने से तीन व्यक्तियों की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान दिलीप मंगल लांजेवार (45), योगेश अशोक कोकण (30) और मधुकर सावजी पंढारम (65) के रूप में की गई है।

पुलिस ने कहा कि तीनों शाम को पांच बजे खेत जोत रहे थे और बारिश होने पर झोपड़ी में चले गए थे। पुलिस ने कहा कि झोपड़ी पर बिजली गिरने से तीनों की मौत हो गई।

भाषा

यश नीरज

नीरज


लेखक के बारे में