किशोरी की हत्या मामले में तीन पड़ोसी गिरफ्तार

किशोरी की हत्या मामले में तीन पड़ोसी गिरफ्तार

किशोरी की हत्या मामले में तीन पड़ोसी गिरफ्तार
Modified Date: November 29, 2022 / 07:52 pm IST
Published Date: October 1, 2020 6:39 pm IST

भदोही (उप्र) एक अक्टूबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में एक दलित किशोरी की पत्थर से कुचल कर हत्या किये जाने के मामले में पुलिस ने एक ही परिवार के तीन लोगों को बहस्पतिवार शाम गिरफ्तार कर लिया।

किशोरी के पिता ने अपने पड़ोसियों पर हत्या का आरोप लगाया था।

गौरतलब है कि बृहस्पतिवार को एक दलित किशोरी का शव एक खेत में मिला। किशोरी के चेहरे और उसके अन्य अंगों पर चाकू से हमला करने के निशान थे।

पुलिस अधीक्षक ने बताया उसके साथ दुष्कर्म हुआ है या नहीं यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा।

भदोही के पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह ने बताया की दो पड़ोसियों के बीच तकरार के बाद इस घटना को अंजाम दिया गया। उन्होंने बताया कि पूछताछ में तीनों आरोपियों ने किशोरी की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली है।

भाषा सं जफर

शोभना

शोभना


लेखक के बारे में