कोरबा में तीन नवजात बच्चों की मौत ..2 दिन पहले हुआ था जन्म

कोरबा में तीन नवजात बच्चों की मौत ..2 दिन पहले हुआ था जन्म

कोरबा में तीन नवजात बच्चों की मौत ..2 दिन पहले हुआ था जन्म
Modified Date: November 29, 2022 / 08:37 pm IST
Published Date: May 22, 2017 6:01 am IST

कोरबा के कटघोरा स्वास्थ केंद्र में दो दिन पहले जन्में तीन नवजातों की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि. तीनों नवजात जन्म से ही कमजोर थे और इन्हें इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया था. परिजन रायपुर आने की तैयारी कर ही रहे थे. कि इस बीच एक-एक कर तीनों नवजातों की मौत हो गई. दरअसल कटघोरा के गणेशराम पटेल की पत्नी ने तीन बच्चों को जन्म दिया था.

जिन्में दो लड़के और एक लड़की थी. सातवें महीने में पैदा होने के कारण तीनों नवजात काफी कमजोर थे औऱ इनका वजन भी काफी कम था. इसके अलावा इन्हें सांस लेने में भी दिक्कत हो रही थी. जिससे तुरंत इलाज नहीं मिलने के कारण इनकी मौत हो गई. वहीं एक साथ तीन बच्चों का जन्म औऱ फिर एक-एक कर तीनों की मौत से गणेशराम के घर मातम पसरा हुआ है.


लेखक के बारे में