गाजियाबाद में तीन लोगों की गोली मारकर हत्या

गाजियाबाद में तीन लोगों की गोली मारकर हत्या

गाजियाबाद में तीन लोगों की गोली मारकर हत्या
Modified Date: November 29, 2022 / 08:15 pm IST
Published Date: June 28, 2021 9:13 am IST

गाजियाबाद, 28 जून (भाषा) यहां सोमवार को तड़के कपड़ों के एक विक्रेता और उसके दो बेटों की उनके घर पर कुछ अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर कथित रूप से हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

गाजियाबाद पुलिस अधीक्षक अमित पाठक ने बताया कि व्यापारी की पत्नी को भी गोली लगी है तथा इस समय वह अस्पताल में भर्ती है। अधिकारी ने कहा, “घटना लोनी पुलिस थानांतर्गत टोली मोहल्ला में तड़के करीब तीन बजे हुई। ’’उन्होंने बताया कि फॉरेंसिक विषेशज्ञ और डॉग स्क्वाड समेत पुलिस के दल घटनास्थल पर भेजे गए हैं।”

पाठक ने कहा, “लूट की कोई खबर अभी तक नहीं मिली है। हम कई कोणों से इस मामले की छानबीन कर रहे हैं।” मृतकों की पहचान रईसुद्दीन और उसके बेटों अजहरुद्दीन तथा इमरान के रूप में की गई है।

भाषा यश मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में