ट्रक- टेम्पो में भिड़ंत, सड़क हादसे में तीन महिलाओं की मौत,दो की हालत गंभीर

ट्रक- टेम्पो में भिड़ंत, सड़क हादसे में तीन महिलाओं की मौत,दो की हालत गंभीर

ट्रक- टेम्पो में भिड़ंत, सड़क हादसे में तीन महिलाओं की मौत,दो की हालत गंभीर
Modified Date: November 29, 2022 / 08:22 pm IST
Published Date: January 30, 2021 5:46 pm IST

गोंडा (उप्र) 30 जनवरी (भाषा) । गोंडा जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र में गोंडा-अयोध्या राजमार्ग शनिवार देर शाम एक ट्रक से भीषण टक्कर में टेम्पो सवार तीन महिलाओं की मौत हो गई तथा दो अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गयीं।
Read More News:  मंदिर…चंदा…चिट्ठी…हे राम! मंदिर निर्माण के लिए चंदा जुटाने को लेकर श्रीराम के ननिहाल में छिड़ी सियासी जंग

अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने बताया कि दर्जीकुआं के निकट देर शाम एक तेज रफ्तार ट्रक ने टेम्पो को टक्कर मार दी। परिणाम स्वरूप टेम्पो में सवार दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना पाकर तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन अन्य महिलाओं को आनन-फानन में जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने एक अन्य महिला को मृत घोषित कर दिया।

शिवराज ने बताया कि गंभीर रूप से जख्मी दो अन्य महिलाओं का जिला चिकित्सालय में उपचार चल रहा है।
Read More News: एक्सिस बैंक के एटीएम में ब्लास्ट कर बदमाशों ने की लूट की वारदात, धम…

उन्होंने बताया कि मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।


लेखक के बारे में