टाइम्स ग्रुप की अध्यक्ष इंदु जैन का निधन

टाइम्स ग्रुप की अध्यक्ष इंदु जैन का निधन

टाइम्स ग्रुप की अध्यक्ष इंदु जैन का निधन
Modified Date: November 29, 2022 / 08:47 pm IST
Published Date: May 13, 2021 5:51 pm IST

मुंबई, 13 मई (भाषा) टाइम्स ग्रुप की अध्यक्ष इंदु जैन का बृहस्पतिवार को 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

समूह के समाचार चैनल ‘टाइम्स नाउ’ ने एक ट्वीट में जैन को आजीवन आध्यात्मिक साधक, अग्रणी परोपकारी, कला की प्रतिष्ठित संरक्षक और महिला अधिकारों का जबदस्त समर्थक बताया।

टाइम्स ग्रुप के सूत्रों ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण से उत्पन्न जटिलताओं के कारण उनका निधन हो गया।

उन्होंने बताया कि उन्होंने दिल्ली में अंतिम सांस ली।

जैन कल्याणकारी गतिविधियों के लिए स्थापित टाइम्स फाउंडेशन की संस्थापक भी थीं और उन्होंने उद्योग लॉबी फिक्की की महिला विंग की भी स्थापना की।

उन्हें 2016 में देश के तीसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।

भाषा कृष्ण नीरज

नीरज


लेखक के बारे में