जरूरतमंदों की मदद करेंगे तभी वो समाज हित में काम करेंगे-बृजमोहन
जरूरतमंदों की मदद करेंगे तभी वो समाज हित में काम करेंगे-बृजमोहन
रायपुर-छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल राजधानी रायपुर के दलदल सिवनी में आयोजित धीवर समाज के विवाह योग्य युवक-युवती परिचय सम्मेलन कल शामिल हुए.इस अवसर पर उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि विवाह योग्य युवाओं का परिचय सम्मेलन आयोजित करने से समाज के गरीब परिवारों को काफी राहत मिलती है। समाज में विवाह योग्य युवक-युवती ढूंढने के काम में पालकों का समय और धन दोनों ही व्यय होता हैं। इस तरह के आयोजन बेहतर रिश्ते जोड़ने में बड़ी भूमिका अदा करते हैं। परिचय सम्मेलन के माध्यम से दाम्पत्य सूत्र में बंधने वाले युवाओं को पूरे समाज का आशीर्वाद मिलता है।
छत्तीसगढ़ धीवर समाज द्वारा आयोजित विवाह योग्य युवक-युवती परिचय सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए कहा कि अपनी संतान के लिए योग्य युवक-युवती ढूंढने के काम में पालकों का समय और धन दोनों ही व्यय होता हैं। ऐसा पुनित आयोजन बेहतर रिश्ते जोड़ने में बड़ी भूमिका अदा करता है। pic.twitter.com/gTq2Qaqixb
— Brijmohan Agrawal (@brijmohan_ag) January 14, 2018
उन्होंने कहा कि समाज के प्रमुख लोगों को आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को आगे बढ़ाने की सोच के साथ कार्य करना चाहिये। ऐसे परिवारों के बच्चों की शिक्षा, इलाज के साथ-साथ शादी ब्याह में समाज के लोगों को मदद करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जब आप जरूरतमंदों की मदद करेंगे तब वे सक्षम होने के बाद समाज के हित के लिए ही काम करेंगे। उन्होंने प्रति परिवार 100 रुपये प्रति माह इस कार्य के लिए अपने-अपने सामाजिक संगठनों को सहयोग के रूप में देने का आग्रह लोगों से किया और कहा कि ऐसा करना सही मायने में अपने समाज की सेवा होगी। बृजमोहन अग्रवाल ने कहा मछली पालन और मछली का व्यवसाय करने वाला धीवर समाज प्रदेश की तरक्की में अपना योगदान दे रहा है. छत्तीसगढ़ मछली उत्पादन के मामले में देश में पांचवे नम्बर पर आ गया है। कबीरधाम जिले के मुख्यालय कवर्धा में मत्स्य कॉलेज खोला गया है। यहां आर्थिक रूप से विशेष तौर पर कमजोर धीवर समाज के बच्चों के लिए 5 सीट आरक्षित की गई है। इस अवसर पर धीवर समाज के प्रदेश अध्यक्ष थानसिंह मटियारा, रामकृष्ण धीवर, जीवन जलक्षत्री, महासचिव सुरेश धीवर, तुलसी धीवर, परमेश्वर धीवर, घसिया धीवर, रामघनी बघेल, जयप्रकाश धीवर, कृष्णा हिरवानी, सुशील जयलक्ष्मी पूनम धीवर, राहुल, राजेश फरिकार सुशीला बबला धीवर, श्याम रतन सपहा, रामायण धीवर, जनहु धीवर, सुश्री सीमा जयलक्ष्मी उपस्थित थी.

Facebook


