राज्य में आज 1 लाख 85 हजार जरूरतमंदों को मिला निशुल्क भोजन व खाद्यान्न, 2 लाख 21 हजार 282 को मास्क और सेनिटाइजर वितरित

राज्य में आज 1 लाख 85 हजार जरूरतमंदों को मिला निशुल्क भोजन व खाद्यान्न, 2 लाख 21 हजार 282 को मास्क और सेनिटाइजर वितरित

राज्य में आज 1 लाख 85 हजार जरूरतमंदों को मिला निशुल्क भोजन व खाद्यान्न, 2 लाख 21 हजार 282 को मास्क और सेनिटाइजर वितरित
Modified Date: November 29, 2022 / 07:47 pm IST
Published Date: April 15, 2020 4:20 pm IST

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मंशानुरूप राज्य के सभी जिलों में गरीबों, अन्य स्थानों के श्रमिकों एवं निराश्रित लोगों को निःशुल्क भोजन व खाद्यान्न पैकेट उपलब्ध कराए जाने का सिलसिला जारी है। कोरोना संक्रमण के कारण लॉकडाउन के चलते जरूरतमंदों की मदद के लिए राज्य भर में जगह-जगह राहत शिविर लगाए गए हैं।

पढ़ें- सीएम भूपेश बघेल बोले- छत्तीसगढ़ में अभी जारी रहेगा लॉकडाउन, 21 अप्रैल को समीक्षा के बाद परिस्थितिय..

राज्य में बुधवार 15 अप्रैल को एक लाख 85 हजार 877 जरूरतमंदों, श्रमिकों एवं निराश्रितों को निःशुल्क भोजन व खाद्यान्न पैकेट उपलब्ध कराया गया। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए मास्क, सेनेटाइजर एवं दैनिक जरूरत का सामान भी जिला प्रशासन, रेडक्रॉस तथा स्वयंसेवी संस्थाओं की सहयोग से जरूरतमंदों को लगातार मुहैया कराया जा रहा हैं। जिलों से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार 15 अप्रैल को स्वयंसेवी संस्थाओं की मदद से दो लाख 21 हजार 282 मास्क एवं सेनेटाईजर, साबुन आदि का वितरण जरूरतमंदों को किया गया हैं।

पढ़ें- 16 अप्रैल गुरुवार की शाम 5 बजे से 19 अप्रैल रविवार की शाम 5 बजे तक,.

यह उल्लेखनीय है कि कोरोना संक्रमण की वजह से लॉकडाउन के चलते जिलों में प्रशासन द्वारा समाजसेवी संस्थाओं एवं दानदाताओं के सहयोग से संचालित राहत कार्यक्रमों एवं शिविरों के माध्यम से छत्तीसगढ़ राज्य में अब तक 27 लाख 27 हजार 324 लोगों को निःशुल्क भोजन एवं खाद्यन्न पैकेट उपलब्ध कराया गया है। स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से कोरोना संक्रमण के बचाव के लिए 28 लाख 19 हजार 735 मास्क सेनेटाईजर एवं अन्य सामग्री का निःशुल्क वितरण जन सामान्य को किया गया है।

पढ़ें- कोरोना वायरस को लेकर सीएम भूपेश का संदेश LIVE

प्रदेश में 15 अप्रैल को 28 जिलों में एक लाख 85 हजार 877 लोगों को निःशुल्क भोजन एवं राशन उपलब्ध कराने के साथ ही दो लाख 21 हजार 282 लोगों को आवश्यक मदद, मास्क, सेनेटाईजर, साबुन आदि का वितरण किया गया है। शासन एवं समाजसेवी संस्थाओं के सहयोग से आज कोराबा जिले में सर्वाधिक एक लाख 27 हजार 236 लोगों को निःशुल्क भोजन एवं राशन प्रदाय किए जाने के साथ ही उन्हें कोरोना संक्रामक बीमारी से सुरक्षित रखने के लिए मास्क एवं अन्य सामाग्री का वितरण किया गया है।

पढ़ें- परिवहन मंत्री अकबर ने बस-ट्रक ऑपरेटर्स संघों से वीडियो कांफ्रेंसिंग…

इसी तरह सुकमा जिले में 650, राजनांदगांव में 9442, रायगढ़ 4612, बस्तर में 11,314, कांकेर में 2263, बीजापुर में 202, जशपुर में 490, कोरिया में 2425, सूरजपुर में 1842, बालोद में 1551, कबीरधाम में 2168, बलौदाबाजार में 4224, धमतरी में 1933, महासमुंद में 1030, बलरामपुर में 7659, दुर्ग में 88,263, सरगुजा में 3007, जांजगीर-चांपा में 16,405, बिलासपुर में 5052, रायपुर में 25,340, कोण्डागांव में 2434, दंतेवाड़ा में 36,775, बेमेतरा में 2056, गरियाबंद में 28,241, नारायणपुर में 2109, मुंगेली में 16,076 तथा गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 2360 जरूरतमंदों को निःशुल्क भोजन, राशन एवं अन्य सहायता उपलब्ध करायी गई हैं।


लेखक के बारे में