Sudesh Berry On PM Modi : ‘PM मोदी के पैर धोकर उसका पानी पी लूंगा वह भगवान विष्णु जैसे हैं’! मशहूर टीवी एक्टर के बयान से मचा बवाल, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

टीवी अभिनेता सुदेश बैरी ने एक पॉडकास्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना भगवान विष्णु से करते हुए कहा कि यदि उनसे मुलाकात हो जाए तो वे उनके पैर धोकर उसका पानी पीना चाहेंगे। बयान का वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर तीखी बहस छिड़ गई है।

Sudesh Berry On PM Modi : ‘PM मोदी के पैर धोकर उसका पानी पी लूंगा वह भगवान विष्णु जैसे हैं’! मशहूर टीवी एक्टर के बयान से मचा बवाल, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

Sudesh Berry On PM Modi

Modified Date: July 30, 2026 / 07:26 pm IST
Published Date: July 30, 2026 7:20 pm IST
HIGHLIGHTS
  • पीएम मोदी को लेकर अभिनेता सुदेश बैरी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल।
  • सुदेश बैरी ने कहा- मौका मिला तो PM मोदी के पैर धोकर पानी पीना चाहेंगे
  • पीएम मोदी की तुलना भगवान विष्णु से की, कहा- देश में राम राज्य आ चुका है।

एंटरटेनमेंट डेस्क : Sudesh Berry On PM Modi लोकप्रिय टीवी शो ‘सुराग’ फेम अभिनेता सुदेश बैरी अपने एक हालिया बयान को लेकर सोशल मीडिया पर ज़बरदस्त चर्चा में हैं। एक पॉडकास्ट के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना ‘भगवान विष्णु’ से करते हुए कहा कि वे पीएम मोदी के पैर धोकर उसका पानी पीना चाहते हैं। उनके इस बयान का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर एक तरफ जहाँ चर्चाओं का बाज़ार गर्म है, वहीं दूसरी तरफ वे ट्रोलर्स के निशाने पर भी आ गए हैं।

पीएम मोदी के पैर धोकर पानी पीना चाहेंगे

पॉडकास्ट में पीएम मोदी का बचाव करते हुए सुदेश बैरी ने कहा, “नरेंद्र मोदी ने किसी का क्या बिगाड़ा है? उन्होंने पूरी दुनिया में ऐसी चाय बेची है जिसकी सुगंध से ही लोग आकर्षित हैं। उनकी चाय पूरी दुनिया पर भारी पड़ रही है।” उन्होंने आगे कहा कि जैसे हम ईश्वर को बिना देखे पूजा करते हैं, वैसे ही वे पीएम मोदी का सम्मान करते हैं। अगर कोई उनके साथ मुलाकात करा दे तो वे पीएम मोदी के पैर धोकर पानी पीना चाहेंगे। उन्होंने यह भी दावा किया कि भारत में ‘राम राज्य’ आ चुका है।

सोशल मीडिया पर गालियाँ देकर च और लाइक्स बढ़ाने का खेल

इसके साथ ही जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने वाले समूहों और ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ पर भड़कते हुए उन्होंने कहा कि अजीब-अजीब जानवरों के नाम पर पार्टी बनाकर प्रदर्शन करने से कुछ हासिल नहीं होगा। समाज सेवा करनी है तो बच्चों के लिए पार्क और बुजुर्गों के लिए ओल्ड एज होम बनाएँ। उन्होंने आरोप लगाया कि सोशल मीडिया पर गालियाँ देकर सिर्फ रीच और लाइक्स बढ़ाने का खेल चल रहा है।

ट्रोलर के निशाने में आएं

सुदेश बैरी के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर मिला-जुला रिएक्शन देखने को मिल रहा है। उनके प्रशंसक जहाँ इस बयान को पीएम मोदी के प्रति उनकी अपार श्रद्धा मान रहे हैं, वहीं कई सोशल मीडिया यूज़र्स इसे ‘अंधभक्ति’ बताकर उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। फिलहाल, राजनीतिक और फ़िल्मी दोनों ही हलकों में उनके इस इंटरव्यू के क्लिप्स तेज़ी से वायरल हो रहे हैं।

ये भी पढ़ें

 


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.