Rat Jewelry Theft Viral Footage: चूहे ने ज्वेलरी शॉप से उड़ा लिए 10 लाख के हीरे जड़ित गहनें.. मुँह में दबा ले गया बिल में.. CCTV फुटेज आया सामने तो मालिक भी रह गया हैरान..

कर्नाटक के तुमकुरु में एक ज्वेलरी शोरूम से करीब दस लाख रुपये के हीरे जड़े सोने के आभूषण रहस्यमय तरीके से गायब हो गए। सीसीटीवी फुटेज की जांच में एक चूहा गहने उठाकर अपने बिल में ले जाता दिखाई दिया। बाद में खुदाई कर चूहे के बिल से सभी आभूषण सुरक्षित बरामद कर लिए गए।

Rat Jewelry Theft Viral Footage: चूहे ने ज्वेलरी शॉप से उड़ा लिए 10 लाख के हीरे जड़ित गहनें.. मुँह में दबा ले गया बिल में.. CCTV फुटेज आया सामने तो मालिक भी रह गया हैरान..

Rat Jewelry Theft Viral CCTV Footage || Image- Hate Detector file

Modified Date: July 30, 2026 / 07:55 pm IST
Published Date: July 30, 2026 7:36 pm IST
HIGHLIGHTS
  • चूहे ने दस लाख के गहने बिल में छिपाए।
  • सीसीटीवी फुटेज से रहस्यमयी गुमशुदगी का खुलासा हुआ।
  • चूहे के बिल से सभी आभूषण सुरक्षित बरामद हुए।

तुमकुरु: कर्नाटक के तुमकुरु जिले में एक ज्वेलरी शोरूम में बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया। (Rat Jewelry Theft Viral CCTV Footage) यहां करीब 10 लाख रुपये के हीरे जड़े सोने के आभूषण रातों-रात गायब हो गए। खास बात यह रही कि दुकान में चोरी या सेंधमारी के कोई निशान नहीं मिले।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

CCTV में कैद हुई अनोखी घटना

दुकान में नियमित स्टॉक जांच के दौरान कर्मचारियों को कई आभूषण गायब मिले। जब सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई तो सभी हैरान रह गए। फुटेज में एक चूहा देर रात बार-बार डिस्प्ले एरिया से सोने के गहने उठाकर ले जाता दिखाई दिया।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

चूहे के बिल से मिले सभी गहने

सीसीटीवी में चूहे का पीछा करने के बाद कर्मचारियों ने उसके बिल का पता लगाया। उन्होंने फर्श के नीचे बने सुरंगनुमा रास्तों की कैमरे से जांच की और फिर खुदाई शुरू की। (Rat Jewelry Theft Viral CCTV Footage) तलाशी के दौरान चूहे के बिल से सभी गायब आभूषण सुरक्षित बरामद कर लिए गए। इनमें हीरे जड़ी सोने की 10 अंगूठियां और तीन हार शामिल थे। सभी गहने मिलने के बाद ज्वेलरी शोरूम प्रबंधन ने राहत की सांस ली।

इन्हें भी पढ़ें:

200 मीटर फ्रीस्टाइल फाइनल के लिये क्वालीफाई नहीं कर सके साजन प्रकाश

पीवीसी रेजिन पर आयात पर अंकुश से घरेलू कीमतें बढ़ने की आशंका: जीटीआरआई

पालघर में नाबालिग के अपहरण और यौन उत्पीड़न के दोषी नेपाली नागरिक को 10 साल की सजा

आरसीबी 300 मिलियन डॉलर के ब्रांड मूल्य को पार करने वाली पहली क्रिकेट टीम बनी

जॉर्डन ने ईरान की मिसाइलें मार गिराईं, अमेरिका और सऊदी अरब ने ईरान समर्थित लड़ाकों पर किए हमले


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown