रायपुर । छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज 13 वां दिन है। आज भी सदन में विपक्ष कई अहम मुद्दों को लेकर सवाल उठाएगा जिस पर हंगामे के पूरे आसार हैं। इसके साथ ही आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विभागों के बजट अनुदान मांगों पर चर्चा होगी। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू छत्तीसगढ़ पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन लिमिटेड का 6 वां वार्षिक प्रतिवेदन पटल पर रखेंगे। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव और उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल के विभागों से संबंधित ज्यादात्तर सवाल लगाए गए है।
ये भी पढ़ें- पुलवामा आतंकी हमले में इस्तेमाल वाहन की हुई पहचान, मालिक आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद में
विपक्षी सदस्य जिला अस्पतालों में हुई मौतों,डायलिसिस मशीनों, निजी अस्पतालों स्मार्ट कार्ड योजना की स्थिति, कोटा मरवाही क्षेत्र में मलेरिया से मौत, सिम्स के शिशु विभाग में बच्चों की मौत और बिलासपुर जिले में आयोजित नसबंदी शिविर में अनियमितता का मामला उठाकर सरकार को घेरने की कोशिश करेंगे। बहुजन समाज पार्टी की हिंदू बंजारे और केशव चंद्रा पामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में टावर लाइन निर्माण से प्रभावित किसानों को मुआवजा भुगतान नहीं देने को लेकर सवाल उठाएंगे। वहीं राजस्व मंत्री और कांग्रेस के अरुण वोरा नई राजधानी रायपुर में वेदांता अस्पताल के निर्माण के लिए नियम विरुद्ध जमीन दिए जाने की ओर आवास एवं पर्यावरण मंत्री का ध्यान आकर्षित करेंगे।