मध्य प्रदेश में चार दिनों से जारी किसानों की हड़ताल खत्म.. सीएम से चर्चा के बाद आंदोलन समाप्त.. शिवराज ने बैठक कर प्याज के दाम 8 रुपए किलो तय किए.. किसानों पर दर्ज मामले होंगे वापस।
इससे पहले ये हुआ था…..
मध्यप्रदेश में शनिवार को किसानों के हड़ताल के तीसरे दिन खंडवा में भी किसानों ने जमकर प्रदर्शन किया. किसानों ने आधी रात से ही नाकाबंदी कर शहर में दूध,सब्जियां और फलों को आने से रोक दिया. वहीं हजारों लीटर दूध सड़कों पर बहा दिया. हालांकि बाद में कुछ किसानों ने अस्पताल में जरूरतमंदों को निशुल्क दूध का वितरण भी किया. वहीं आमजन दूध, फल सब्जी और फलों के लिए तरस गए हैं. आंदोलन से शहर में रोजमर्रा की वस्तुओं की किल्लत होने लगी है. वहीं सीहोर में प्याज और लहसून से भरे दो ट्रक को किसानों ने रोक लिया. जिसके बाद लोगों ने ट्रक पर सवार होकर इसमें भरे प्याज को सड़क पर फेंकना शुरू कर दिया. जिसके बाद मौके मौजूद ग्रामीणों ने प्याज-लहसून से भरे ट्रक को लूट लिया. देखते ही देखते ग्रामीण ट्रक में भरी प्याज-लहसून की बोरियों को लूट कर ले गए.