कल PM मोदी 1.75 लाख गरीबों को कराएंगे गृह प्रवेश, 18 तारीख को 20 लाख किसानों को दी जाएगी फसल बीमा की राशि

कल PM मोदी 1.75 लाख गरीबों को कराएंगे गृह प्रवेश, 18 तारीख को 20 लाख किसानों को दी जाएगी फसल बीमा की राशि

कल PM मोदी 1.75 लाख गरीबों को कराएंगे गृह प्रवेश, 18 तारीख को 20 लाख किसानों को दी जाएगी फसल बीमा की राशि
Modified Date: November 29, 2022 / 08:34 pm IST
Published Date: September 11, 2020 2:52 pm IST

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आगामी 12 तारीख को 11 बजे PM मोदी जी 1.75 लाख गरीबों को मकान में गृह प्रवेश कराएंगे। सीएम ने कहा कि 3 साल में मध्य प्रदेश की धरती पर कोई गरीब बिना पक्के मकान के नहीं रहेगा।

ये भी पढ़ें: MP में आज रिकॉर्ड 2240 कोरोना मरीज मिले, 30 ने गंवाई जान, कुल संक्रमितों की संख्या 84 हजार के करीब

इसके साथ ही सीएम ने यह भी घोषणा की है कि 18 तारीख को 12 बजे प्रदेश के 20 लाख किसानों के बैंक खातों में 4600 करोड़ रुपये फसल बीमा योजना के भेज दिए जाएंगे।

ये भी पढ़ें: ठेकेदार की ‘आत्महत्या’ के सदमे में उसकी विधवा ने शॉपिंग मॉल से छलां…

इस दौरान शिवराज सिंह ने पूर्व सीएम कमलनाथ पर हमला बोलेते हुए कहा कि वे मेरी बेटियों की शादी के पैसे खा गए, मैं 25 हजार देता था, लेकिन उनकी सरकार में कहा गया कि 51 हजार दूंगा। शादियां बहुत हो गई, सालभर हो गया, कमलनाथ का पैसा नहीं आया। सीएम ने कहा कि ‘ये गद्दारी है या नहीं, धोखा है या नहीं’।

ये भी पढ़ें: ट्यूशन के बहाने मासूम छात्रा को ले गया घर, फिर शिक्षक ने दिया घिनौन…

बता दें कि आज ही केंद्रीय ​टीम किसानों की फसलों का निरीक्षण करने आयी है, जिसके बारे में सीएम ने टीम से सर्वे कर अतिशीघ्र किसानों को मुआवजा राशि देने की मांग की थी।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com