कल होगा एक दिन का टोटल लॉकडाउन, जिला प्रशासन ने जारी किए आदेश, सब्जी-किराना दुकानें भी रहेंगी बंद

कल होगा एक दिन का टोटल लॉकडाउन, जिला प्रशासन ने जारी किए आदेश, सब्जी-किराना दुकानें भी रहेंगी बंद

कल होगा एक दिन का टोटल लॉकडाउन, जिला प्रशासन ने जारी किए आदेश, सब्जी-किराना दुकानें भी रहेंगी बंद
Modified Date: November 29, 2022 / 07:53 pm IST
Published Date: June 27, 2020 2:02 pm IST

जबलपुर। जबलपुर में रविवार को शहर में एक दिन का टोटल लॉकडाउन करने का निर्णय लिया गया है, इस दौरान सिर्फ अत्यावश्यक सेवाओं को छूट रहेगी, जिसमें मेडिकल व दूध पार्लर शामिल है। इनके अलावा सब्जी-फल, राशन-किराना दुकानों सहित सभी निजी दफ्तर बंद रहेंगे। इस आशय के आदेश कलेक्टर भरत यादव ने जारी किए हैं।

ये भी पढ़ें: खरगोन में 5 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि, जबलपुर में भी 3 नए मरीज आए सामने

बता दें कि कोरोना की चेन को तोड़ने के लिए कलेक्टर द्वारा हर रविवार को टोटल लॉकडाउन करने का फैसला लगातार लिया जा रहा। जिला प्रशासन कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए यह कदम उठा रहा है। इसके पहले भी रविवार को टोटल लॉकडाउन किया गया था।

ये भी पढ़ें: प्रदेश में बड़ा फेरबदल, बड़ी संख्या में जनपद सीईओ के हुए तबादले… …

बता दें कि मध्यप्रदेश की न्यायधानी जबलपुर में कोरोना मरीजों की संख्या फिर बढ़ी है, आज 3 और लोगों की रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है। जबलपुर में कोरोना मरीजों की कुल संख्या अब बढ़कर 389 हो गई है। वहीं जिले में कोरोना के एक्टिव केस 71 हैं।

ये भी पढ़ें: BJP के पूर्व विधायक ने लगाया बीजेपी के ही महासचिव कैलाश विजयवर्गीय …


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com