मंदिर से दान पेटी चुराने के आरोप में दो गिरफ्तार

Ads

मंदिर से दान पेटी चुराने के आरोप में दो गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - December 10, 2020 / 12:20 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:57 PM IST

मुजफ्फरनगर, 10 दिसंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के शामली जिले में एक मंदिर में सफाई का काम करने वाले दो व्यक्तियों को कथित तौर पर दान पेटी चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार दान पेटी में करीब दो लाख रुपये थे।

उन्होंने कहा कि मंदिर की प्रबंधन समिति द्वारा चोरी के पीछे दोनों पर आरोप लगाने के बाद मामला दर्ज किया गया ।

पुलिस ने कहा कि मंदिर से सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर आरोपी विशाल और बबलू को गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने कहा कि उनके पास से नकदी का एक हिस्सा बरामद किया गया ।

भाषा

शुभांशि उमा

उमा