भाजपा विधायक के वीडियो में छेड़छाड़ कर उसे सोशल मीडिया पर डालने के मामले में दो गिरफ्तार

Ads

भाजपा विधायक के वीडियो में छेड़छाड़ कर उसे सोशल मीडिया पर डालने के मामले में दो गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - June 2, 2021 / 06:09 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:54 PM IST

बलिया (उत्तर प्रदेश), दो जून (भाषा) बलिया जिले से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह की वीडियो फुटेज में छेड़छाड़ कर उसमें आपत्तिजनक सामग्री जोड़ने और वीडियो को सोशल मीडिया पर डालने के आरोप में पुलिस ने बुधवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया।

अपर पुलिस अधीक्षक संजय यादव ने बताया कि बैरिया क्षेत्र से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह का एक वीडियो पिछले दिनों सोशल मीडिया पर डाला गया था, उस वीडियो में छेड़छाड़ करके एक आपत्तिजनक गीत डाला गया था। ऐसा लग रहा था मानो खुद विधायक वह गीत गा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि बैरिया थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव के रहने वाले बिहारी सिंह की शिकायत पर गत 31 मई को निखिल दुबे और बिट्टू सिंह के विरुद्ध सूचना प्रौद्योगिकी संशोधन अधिनियम की धारा 66 के तहत नामजद मामला दर्ज किया गया था। दोनों को आज गिरफ्तार कर लिया गया।

यादव के मुताबिक शिकायत में कहा गया था कि इस आपत्तिजनक वीडियो के जरिये भाजपा विधायक की छवि खराब करने का प्रयास किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

भाषा सं सलीम

मानसी

मानसी