भदोही में विवाहिता से सामूहिक बलात्‍कार, दो गिरफ्तार

Ads

भदोही में विवाहिता से सामूहिक बलात्‍कार, दो गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - October 4, 2020 / 01:01 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:36 PM IST

भदोही (उप्र), चार अक्‍टूबर (भाषा) भदोही जिले के ज्ञानपुर इलाके में 44 साल की दलित विवाहिता के साथ सामूहिक बलात्कार का मामला रविवार को सामने आया।

पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह ने बताया इस मामले में दलित महिला के पति की तहरीर पर आज मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

सिंह ने महिला के पति की तरफ से दर्ज कराये गए मुकदमे के हवाले से बताया की शनिवार को उसकी पत्नी बैंक से पैसा निकाल कर वापस घर जा रही थी कि रास्ते में उसके मित्रों धनंजय शुक्ल, अजय शुक्ल ने उससे कहा कि वह घर छोड़ देते हैं, लेकिन उन लोगों ने उसे रायपुर गांव स्थित एक बगीचे में ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया।

पति ने धनंजय शुक्ला, अजय शुक्ला, सोनू उपाध्याय और विकास शुक्ला पर दुष्‍कर्म का आरोप लगाया है। इस घटना के बाद देर शाम डरी सहमी पत्नी घर पहुंची तथा आज दोपहर उसने घटना की जानकारी दी। उसे साथ लेकर ज्ञानपुर थाना में जाकर पति ने मुकदमा दर्ज कराया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि चारों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा- 376(डी) के तहत दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि आरोपी धनंजय और अजय को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि अन्‍य दो आरोपितों की गिरफ़्तारी का प्रयास किया जा रहा है। महिला को मेडिकल जांच के लिए भेजा जा रहा है।

भाषा सं आनन्‍द धीरज

धीरज