दुर्घटना में बाइक सवार दो भाइयों की मौत
दुर्घटना में बाइक सवार दो भाइयों की मौत
बरेली, तीन अक्टूबर ( भाषा) उत्तर प्रदेश में बरेली जिले के ग्रामीण क्षेत्र में शनिवार अपराह़न को एक ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो चचेरे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई।
बरेली के एसपी डाक्टर संसार सिंह ने बताया कि सिरौली थानाक्षेत्र के गजेंद्र शर्मा के बेटे 17 वर्षीय प्रभात शर्मा और गजेंद्र के छोटे भाई तपेश शर्मा के 11 वर्षीय बेटे निखिल शर्मा ग्राम नामदार गंज से दवा लेकर अपने गांव शिवपुरी वापस बाइक से लौट रहे थे।
सिंह के अनुसार अलीगंज सिरौली मार्ग पर पीर बाबा के भट़ठे के समीप अलीगंज की ओर से आ रहे टाटा 407 ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए ले गयी और उसने वाहन को कब्जे में ले लिया। चालक फरार हो गया है।
भाषा सं आनन्द मनीषा राजकुमार
राजकुमार

Facebook


