उप्र में गड्ढे में डूबने से दो बच्चों की मौत

उप्र में गड्ढे में डूबने से दो बच्चों की मौत

उप्र में गड्ढे में डूबने से दो बच्चों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:37 pm IST
Published Date: June 11, 2021 9:32 am IST

बलिया, 11 दिसंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के मनियर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की दोपहर सड़क किनारे बारिश के पानी से भरे एक गड्ढे में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार मनियर थाना क्षेत्र के असना गांव में सड़क किनारे बारिश के पानी से भरे एक गड्ढे में डूब जाने से गौतम कुमार चौहान (07) और कृष कुमार राजभर (08) की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिये है।

थाना प्रभारी शैलेष सिंह ने बताया कि दोनों बच्चे गड्ढे में एक फूल को तोड़ रहे थे कि इसी दौरान पैर फिसलने से वे डूब गए।

भाषा सं जफर

मनीषा देवेंद्र

देवेंद्र


लेखक के बारे में