पानी की टंकी से दो दोस्त गिरे, मौत

पानी की टंकी से दो दोस्त गिरे, मौत

पानी की टंकी से दो दोस्त गिरे, मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 07:57 pm IST
Published Date: October 3, 2020 7:38 am IST

शाहजहांपुर (उप्र) तीन अक्टूबर (भाषा) दो युवकों ने पानी की टंकी पर चढ़कर कथित रूप से छलांग लगा दी, जिससे उनकी मौत हो गई । पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक नगर संजय कुमार ने बताया कि थाना सदर बाजार अंतर्गत मोहल्ला हड्डफ में रहने वाला सौरव कुमार (25) तथा आकाश प्रजापति (26) आपस में गहरे दोस्त थे, और दोनों के मकान आस-पास थे । उन्होंने कहा कि दोनों शुक्रवार रात आठ बजे ककरा कला पहुंचे और पानी की टंकी पर चढ़ गए और वहां ऊपर बैठकर मोबाइल चलाने लगे ।

कुमार ने बताया कि उसके बाद ग्रामीणों को अचानक तेज आवाज सुनाई पड़ी और वे दौड़कर टंकी के पास पहुंचे तो उन्होंने दोनों को जमीन पर पड़ा पाया। ग्रामीण उन्हें तुरंत मेडिकल कॉलेज ले गए जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया ।

पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना के कारणों का पता लगा रही है ।

भाषा सं जफर पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में