रिश्वत का वीडियो वायरल होने के बाद सीतापुर के दो पुलिसकर्मी निलंबित

Ads

रिश्वत का वीडियो वायरल होने के बाद सीतापुर के दो पुलिसकर्मी निलंबित

  •  
  • Publish Date - September 5, 2020 / 06:24 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:53 PM IST

सीतापुर (उप्र), पांच सितंबर (भाषा) जिले में दो पुलिसकर्मियों द्वारा रिश्वत लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया।

शुक्रवार को थाना मछरेटा में एक हेड कॉन्स्टेबल और कांस्टेबल का रिश्वत लेने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

इस घटना का संज्ञान लेते हुये पुलिस अधीक्षक सीतापुर आरपी सिंह ने हेड कॉन्स्टेबल जागेश कुमार और मछरेटा थाने के कॉन्स्टेबल शिव कुमार को निलंबित कर दिया।

दोनों पुलिसकर्मी शुक्रवार को पुलिस स्टेशन परिसर में एक वृद्ध व्यक्ति से रिश्वत ले रहे थे, इस घटना का किसी ने वीडियो बना लिया।

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिण नागेंद्र सिंह को जांच सौंपी गयी है।

भाषा सं. जफर मानसी

मानसी