सम्भल (उप्र), 24 दिसंबर (भाषा) सम्भल जिले के नखाशा थाना क्षेत्र में एक कार और पिकअप वैन के बीच टक्कर में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि चार लोग मामूली रूप से घायल हो गए।
नखासा थाना प्रभारी धर्म पाल सिंह ने बताया कि बुधवार रात 11 बजे के करीब सम्भल-गजरौला मार्ग पर कुरावली गांव के पास पिकअप वैन और एक कार में टक्कर हो गई।
उन्होंने बताया, ‘‘घटना में दो महिलाओं इकरा (22) और सिवली (24) की मौत हो गई, जबकि चार लोग मामूली रूप से घायल हो गए।’’
सिंह ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पिकअप वैन को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
भाषा सं जफर सुरभि
सुरभि