दो युवकों ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

दो युवकों ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

दो युवकों ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
Modified Date: November 29, 2022 / 08:53 pm IST
Published Date: October 11, 2020 2:27 pm IST

बांदा (उप्र), 11 अक्टूबर (भाषा) बांदा जिले के बबेरू कस्बे में रविवार को दो युवकों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

बबेरू कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) जयश्याम शुक्ला ने बताया कि रविवार तड़के बबेरू कस्बे के मोहल्ला करुइहा पुरवा में सुशील (22) ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है और इसी प्रकार औगासी रोड में पेट्रोल पंप के पास अंकित साहू (18) ने मकान के दरवाजे में लोहे के सरिया से फांसी लगाकर जान दे दी है।

उन्होंने बताया कि दोनों युवकों के परिजन आत्महत्या करने की खास वजह नहीं बता सके हैं। पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंपकर जांच शुरू कर दी गयी है।

भाषा सं सलीम प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में