अवैध हथियार के साथ दो युवक गिरफ्तार

अवैध हथियार के साथ दो युवक गिरफ्तार

अवैध हथियार के साथ दो युवक गिरफ्तार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:38 pm IST
Published Date: November 1, 2020 5:37 pm IST

फतेहपुर (उप्र), एक नवंबर (भाषा) फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली पुलिस ने रविवार सुबह वाहन जांच के दौरान पांच अवैध असलहे बरामद कर दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया।

बिंदकी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) सत्येन्द्र सिंह ने बताया, ‘रविवार सुबह करीब छह बजे कस्बा के नजदीक खजुहा रोड़ पर एक कार व एक मोटरसाइकिल को जांच के लिए रोका गया जिनसे बिहार के मुंगेर क्षेत्र में बने पांच अवैध असलहा बरामद हुए हैं।’

एसएचओ ने बताया कि जांच के दौरान मोटरसाइकिल सवार मनोज अवस्थी के पास से चार अवैध तमंचे और उसके साथी सुरेन्द्र सिंह के पास से एक पिस्तौल व 13 कारतूस बरामद हुए। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

उन्होंने बताया, ‘ गिरफ्तार दोनों युवकों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वे मुंगेर से अवैध असलहा खरीद कर लाते थे और यहां बेचते थे। पकड़ी गई कार का इस्तेमाल गांव-देहात में असलहा पहुंचाने के लिए करते थे।’

सिंह ने बताया कि कार व मोटरसाइकिल जब्त कर ली गयी हैं।

भाषा सं आनन्‍द अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में