मथुरा में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत

मथुरा में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत

मथुरा में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:54 pm IST
Published Date: July 8, 2021 5:59 am IST

मथुरा, आठ जुलाई (भाषा) उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में वृन्दावन कोतवाली क्षेत्र में किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक मंगलवार रात को तकरीबन दो बजे चामुण्डा मंदिर के समीप पानीघाट एप्रोच मार्ग पर संयुक्त अस्पताल जा रहे मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को किसी वाहन ने टक्कर मार दी,जिसमें दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि पुलिस को घटना की जानकारी नहीं मिलने के कारण शव एक घण्टे तक वहीं पड़े रहे और कई वाहन उनके ऊपर से गुजर गए,जिससे शव बुरी तरह से क्षत-विक्षत हो गए। शवों की शिनाख्त पानीघाट निवासी अर्जुन और प्रदीप के रूप में हुई है।

पुलिस वाहन की तलाश कर रही है और मामले की जांच कर रही है।

भाषा सं

मनीषा शोभना

शोभना


लेखक के बारे में