उप्र के खाद्य रसद विभाग को 30 दिसंबर को राष्‍ट्रपति देंगे डिजिटल इंडिया पुरस्‍कार

Ads

उप्र के खाद्य रसद विभाग को 30 दिसंबर को राष्‍ट्रपति देंगे डिजिटल इंडिया पुरस्‍कार

  •  
  • Publish Date - December 20, 2020 / 05:12 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:00 PM IST

लखनऊ, 20 दिसंबर (भाषा) राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद पारदर्शिता एवं बेहतर प्रबंधन के लिए उत्‍तर प्रदेश के खाद्य एवं रसद विभाग को 30 दिसंबर को ‘राष्‍ट्रीय डिजिटल इंडिया’ पुरस्‍कार प्रदान करेंगे।

उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री कार्यालय ने शनिवार रात ट्वीट किया, ‘‘उत्तर प्रदेश के खाद्य एवं रसद विभाग को यह पुरस्‍कार ई-पास से आधार आधारित खाद्यान्‍न वितरण, जीपीएस आधारित खाद्यान्‍न परिवहन ट्रैकिंग, किसानों से खाद्यान्‍न खरीद का भुगतान, ऑनलाइन बिलिंग प्रणाली हेतु प्रदान किया जा रहा है।’’

इस घोषणा से उत्‍साहित खाद्य एवं रसद विभाग ने शनिवार को कहा, ”हम भविष्य में भी मेहनत कर उत्तर प्रदेश को गौरवान्वित करते रहेंगे।”

भाषा आनन्‍द वैभव सिम्मी

सिम्मी