Ram Mandir Donation Case Action/Image Credit: AI
Ram Mandir Donation Case Action: नई दिल्ली: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जेल में बंद 8 आरोपियों के घर रविवार सुबह 7 बजे पुलिस ने छापेमारी की। पुलिस की 8 टीमों ने एक साथ, एक ही वक्त पर आरोपियों के घर पहुंची इस दौरान 3 आरोपियों के घर पर ताला लगा था। पुलिस ने पड़ोसियों से भी सवाल-जवाब किए। आरोपियों की लाइफ स्टाइल में आए बदलाव को लेकर भी पड़ताल की। पुलिस की जांच करीब 8 घंटे चली। आरोपियों की खरीदी गई संपत्तियों के दस्तावेज और बैंक अकाउंट डिटेल खंगाले गए। परिजनों के बयान भी दर्ज किए गए। छापेमारी में राजस्व अधिकारियों खासकर लेखपालों को भी शामिल किया गया।
जिन आरोपियों के घर पुलिस ने चढ़ावा चोरी को लेकर छापा मारा उनमें टिन्नू यादव पर राम मंदिर के दानपात्रों की देखरेख और उसे बेसमेंट तक पहुंचाने की जिम्मेदारी थी। वहीं मनीष यादव का काम दान पात्रों में आने वाले चढ़ावे की गिनती करना था, तो करूणेश पांडे दान के रुपयों को कक्ष तक लाने और गिनती करने वालों मेंं शामिल था। (Ram Mandir Donation Case Action) रमाशंकर मिश्रा को दान के रुपयों को कक्ष तक लाने और निगरानी करने की जिम्मेदारी थी। इसी तरह सुभाष श्रीवास्तव राम मंदिर में कैश काउंटिंग स्टाफ का प्रभारी था तो अविनाश शुक्ला दान के रुपयों को कक्ष तक लाने और गणना का काम देखता था। लवकुश मिश्रा चढ़ावे और नकदी काउंटिंग स्टाफ का सदस्य था और अनुकल्प मिश्रा चढ़ावा राशि की गिनती करने का काम करता था।
राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर पुलिस की इस कार्रवाई पर सियासी जगत से जुड़े लोगों की भी प्रतिक्रिया सामने आई है।
Ram Mandir Donation Case Action: राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर एक तरफ जहां पुलिस और SIT का एक्शन जारी है वहीं इस मामले को लेकर सोमवार का दिन भी अहम होने जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट में इसे लेकर याचिका दायर की गई है, जिसमेें FIR और CBI की निगरानी में SIT जांच की मांग की गई है… देखना दिलचस्प होगा कि इस मांग पर सुप्रीम कोर्ट का क्या रुख रहता है।
इन्हें भी पढ़ें:-