इंदौर में जू में आएगा दुनिया का सबसे छोटा बंदर, 300 ग्राम है वजन
इंदौर में जू में आएगा दुनिया का सबसे छोटा बंदर, 300 ग्राम है वजन
इंदौर। इंदौर के कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय में अगले सप्ताह के अंत तक खरगोश के आकार का बंदर लाया जाएगा। जिसका वजन 300 ग्राम है। यह दुनिया के सबसे छोटे बंदरों की मारमोसैट प्रजाति का है। इसे चिड़ियाघर प्रबंधन हिप्पोपोटैमस के बदले 15 दिन के बाद बड़ौदा के जू से लाएगा।
ये भी पढ़ें- संत भय्यूजी महाराज ने खुद को गोली मार कर ली खुदकुशी

ये भी पढ़ें-ं पूर्व मिस ग्वालियर का आरोप- तीन प्रतिष्ठित लोगों ने आगे बढ़ाने का सपना दिखाकर किया दुष्कर्म
ये बंदर अपना सिर 180 डिग्री तक घुमा लेता है। जिससे यह खुद पर हमला करने वाले दूसरे जानवरों को देख लेता है और उनके हमले से बच जाता है।

सामान्यतः इसकी लंबाई 15 सेंटीमीटर और वजन 100 से 300 ग्राम का रहता है। पूंछ 20 सेंटीमीटर लंबी होती है। इस प्रजाति के कुछ बंदर उंगली से भी छोटे होते हैं।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


