उप्र: फतेहपुर में गोकशी के आरोप में 10 गिरफ्तार
उप्र: फतेहपुर में गोकशी के आरोप में 10 गिरफ्तार
फतेहपुर (उप्र), 23 दिसंबर (भाषा) जिले की खागा कोतवाली पुलिस ने बुधवार को पचीसापर गांव में गोकशी करने के आरोप में 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से दो कुंतल गोमांश भी बरामद किया गया है।
फतेहपुर के पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने बताया कि बुधवार तड़के खागा कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक आर.के. सिंह ने पुलिस बल के साथ पचीसापर (नटडेरा) गांव के एक घर में छापेमारी कर एक ही परिवार के जबरील, इरफान, कयूम, सौहीद, आजम, अंसार अली, अबरील, अल्लू, अरमान एवं शौकत को गोकशी करते गिरफ्तार किया है।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार लोगों के कब्जे से दो कुंतल गोमांश और गोवध में इस्तेमाल किये गए हथियार भी बरामद हुए हैं।
अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपियों के खिलाफ गैंगेस्टर अधिनियम के तहत भी कार्रवाई कर अब तक अर्जित की गई संपति जब्त की जाएगी।
भाषा सं जफर शफीक

Facebook


