तीन बार विधायक रह चुके भाजपा नेता के बेटे ने कथित तौर पर आत्महत्या की, पुलिस ने शुरू की जांच

Ads

तीन बार विधायक रह चुके भाजपा नेता के बेटे ने कथित तौर पर आत्महत्या की, पुलिस ने शुरू की जांच

  •  
  • Publish Date - November 14, 2020 / 08:56 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:53 PM IST

बुलंदशहर, 14 नवम्बर (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक वरिष्ठ नेता के बेटे ने यहां शनिवार की सुबह खुद को गोली मारकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

ये भी पढ़ें- सीएम भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, चौखट ..

उन्होंने कहा कि जेवर से तीन बार विधायक रह चुके होराम सिंह के बेटे महेश (30) के कमरे से गोली चलने की आवाज आई। आवाज सुनने के बाद जब परिजन वहां पहुंचे तो महेश को मृत पाया।

उन्होंने कहा कि महेश का शव जमीन पर था और उसके पास बंदूक पड़ी हुई मिली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ये भी पढ़ें- CM ने ट्रैक्टर चलाकर की बुआई की शुरुआत, प्रदेशवासियों को दी दीपोत्स

कोतवाली निरीक्षक एम के उपाध्याय ने कहा कि यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है।

उन्होंने बताया कि परिवार की ओर से अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है और मामले की जांच जारी है।