उप्र: परिवार वालों की नाराजगी के चलते प्रेमी युगल गंग नहर में कूदा

Ads

उप्र: परिवार वालों की नाराजगी के चलते प्रेमी युगल गंग नहर में कूदा

  •  
  • Publish Date - October 12, 2020 / 01:06 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:27 PM IST

मुजफ्फरनगर, 12 अक्टूबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में 25 वर्षीय एक युवक और उसकी प्रेमिका गंग नहर में कूद गए।

पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि दोनों के परिवार वाले उनके संबंध से नाराज थे क्योंकि युवक और युवती अलग-अलग जाति के थे।

थाना प्रभारी दुबे सिंह ने कहा कि ललित कुमार और छवि (20) रविवार को गंग नहर में कूद गए जिसके बाद तलाशी अभियान चलाया गया।

सिंह ने बताया कि युगल को तलाशने के लिए गोताखोरों की सहायता ली जा रही है।

भाषा यश उमा

उमा