मथुरा(उप्र), 25 अक्तूबर (भाषा) उत्तर प्रदेश में मथुरा जनपद के वृन्दावन थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी किए गए माल सहित एक ट्रक पकड़ा है और इस सिलसिले में चार लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर शनिवार रात यह कार्रवाई की। गिरफ्तार किये गये चार लोगों में ट्रक चालक और क्लीनर शामिल हैं।
थाना वृन्दावन कोतवाली प्रभारी अनुज कुमार सिंह ने बताया यह ट्रक हैदराबाद से अमेजन कंपनी के विभिन्न प्रकार के सामान लेकर हरियाणा स्थित सोनीपत जा रहा था।
भाषा सं सुभाष
सुभाष