Sex Racket News Today. Image Source- IBC24 Coustomize
ठाणे: Sex Racket News Today महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने स्वास्थ्य संबंधी एक ‘स्पा’ की आड़ में देह व्यापार करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पांच महिलाओं को बचाया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
Sex Racket News Today पुलिस ने बयन जारी कर कहा कि डोंबिवली के कल्याण-शील मार्ग पर स्थित स्पा में सोमवार शाम छापेमारी कर एक महिला को भी गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि इस संबंध में मिली सूचना के आधार पर एक फर्जी ग्राहक को स्पा में भेजकर जाल बिछाया जाए। बाद में, पुलिस की एक टीम ने परिसर पर छापा मारा और एक महिला दलाल को हिरासत में ले लिया।
पुलिस के अनुसार, इस कार्रवाई में पांच महिलाओं को बचाया गया और उन्हें उल्हासनगर के एक पुनर्वास केंद्र में भेज दिया गया है। उसने बताया कि इस संबंध में गिरफ्तार महिला और स्पा के प्रबंधक के खिलाफ मंगलवार को भारतीय न्याय संहिता और अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम के प्रावधानों के तहत मानव तस्करी के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।