विमान ईंधन की ऊंची कीमतों की वजह से घरेलू उड़ानों में 22 प्रतिशत की कटौती करेगी एयर इंडिया

Ads

विमान ईंधन की ऊंची कीमतों की वजह से घरेलू उड़ानों में 22 प्रतिशत की कटौती करेगी एयर इंडिया

  •  
  • Publish Date - May 27, 2026 / 01:21 PM IST,
    Updated On - May 27, 2026 / 01:21 PM IST

नयी दिल्ली, 27 मई (भाषा) एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया ने विमान ईंधन (एविएशन टर्बाइन फ्यूल) की ऊंची कीमतों की वजह से बढ़ती परिचालन लागत के चलते अपनी घरेलू उड़ानों में 22 प्रतिशत तक कटौती करने का फैसला किया है। सूत्रों के मुताबिक, घाटे में चल रही एयरलाइन ने अपनी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में भी करीब 27 प्रतिशत की कमी की है।

एयर इंडिया हर सप्ताह लगभग 4,400 उड़ानों का परिचालन करती है, जिनमें करीब 3,600 घरेलू और 800 अंतरराष्ट्रीय सेवाएं शामिल हैं।

कंपनी ने बुधवार को जारी बयान में कहा कि जून से अगस्त, 2026 के बीच चुनिंदा अंतरराष्ट्रीय सेवाओं में पहले घोषित बदलावों के साथ-साथ कुछ घरेलू मार्गों पर भी अस्थायी रूप से उड़ानों की संख्या घटाई गई है।

एयर इंडिया के अनुसार, यह फैसला लगातार ऊंची ईंधन कीमतों के कारण परिचालन पर पड़ रहे दबाव को देखते हुए लिया गया है। कंपनी ने कहा कि मांग और परिचालन स्थितियों की लगातार समीक्षा की जाएगी और परिस्थितियां सामान्य होने पर उड़ानों की संख्या फिर बढ़ाई जा सकती है।

एयरलाइन ने यह भी कहा कि जिन यात्रियों की उड़ानें प्रभावित होंगी, उन्हें वैकल्पिक उड़ानों में समायोजन, बिना अतिरिक्त शुल्क तारीख बदलने की सुविधा या टिकट का पूरा पैसा वापस किया जाएगा।

भाषा अजय अजय

अजय